Tuesday, 5 May 2015

अपनो ने ही किया मान सम्मान से खिलवाड़।

        आज भी हमारे भारत देश में सीधे-साधे व्यक्ति के साथ अपनत्व को भूलकर किसी के सम्मान से खिलवाड करना व समाज की नजारो से उन्हें गिराने का सीलसिला बना लिये है। मानव उन्हें करने में व सामाजिक स्तर से नीचे गिराने में खुशी महसूस करते हैं।
आइये ऐसे भी एक पीडि़त की स्व0 व्यथा कथा।
मेंरा नाम राजेश कुमार उम्र 37 वर्ष मेरे पिता का नाम मुन्नी लाल है। ग्राम-बर्विछा, पोस्ट-थानेरामपुर, थाना-फूलपुर, तहसील-पिण्डरा, जिला-वाराणसी का मूल निवासी हूँ। मेरे परिवार में 2 लड़का और 3 लड़की है और पत्नी व माता-पिता रहते है मै मजदूरी का काम व हैण्डपम्प बनाने का काम करता हूँ। हमको बराबर काम भी नहीं मिलता है। मै अपने परिवार का पालन-पोषण बहुत मुश्किल से करता हूँ, चिन्ता बराबर बनी रहती है। मेरे घर 25 वर्षो से मेरे द्वारा एक माँ दुर्गा का मंदिर स्थापित किया गया है। मै बचपन से ही माँ की पूजा अर्चना करता रहा। मेरे गाँव के लोग मुझे बाबा राजेश के नाम से पुकारने लगे लोगो की छोटी-छोटी समस्याऐ मेरे पास आता था तो मै निःस्वार्थ माँ का प्रार्थना करता था। जिनके उपर माँ का आशीष होता था। मैं जैसे भी था अपने गाँव में सम्मान पूर्वक इज्जत पाता था। मै मन में खुशी का आनन्द होता था मेरे एक मित्र सोहाल पिता चानिका गा्रम-छोटी वर्जी, पोस्ट-नयेपुर थाना-फूलपुर, जिला-वाराणसी। इनका मेरे घर आना-जाना 10-12 वर्षो से लगा रहता था। मेरे मित्र सोहाल की पत्नी शीला का तवियत 8 वर्ष पहले खराब था। जिनका दवा प्राईवेट हास्पिटल से चल रहा था उनके तवियत में कोई सुधार नहीं आया मेरे मित्र की पत्नी के बिमारी को लेकर काफी पेरशानी में वे मेरे यहा आये जब उन्हे सारी बाते हमें बताई तो उसे समय हमने उनसे कहा की इनका दवा और अच्छे हास्पिटल में कराये क्योकि मै कोई ओझा-सोखा नहीं हूँ मै तो केवल दूर्गा माँ के ऊपर विश्वास करता हॅू उनकी जिद के आगे मै माँ से प्रार्थना करके उनके मंदिर से वही अगरबत्ती की राख को दिया और माँ के आशीवार्द या किसी महिमा थी कि उनकी तवियत से सुघार होने लगा उनका विश्वास बढ गया और उनको जब समय मिलता था तो वह मुझसे मिलने आ जाते थे। जबकि मै ओझाई-सुखाई नहीं करता हूँ। उनका आना-जाना देखकर उनके पडोसी जो चचेरे भाई अनीष कुमार, संतोष कुमार पुत्र सोमारू राम है अनीष की पत्नी सरिता देवी, संतोष की पत्नी रीता देवी, अनीष की पत्नी सरिता देवी की तबियत घटना के तीन दिन पहले से खराब था जब उसे पता चला कि सोहाल राजेश बाबा के वहा जाते तो सरिता जिसका पारिवारिक दुश्मनी चल रहा था मौका पाकर भूत का झूठा नाटक बनाकर चिल्ला-चिल्ला कहने लगी की सोहाल व उसकी पत्नी शीला देवी मेरे ऊपर बाबा राजेश से मिलकर भुत करवाये है जबकि ऐसा कुछ नहीं था मै राजेश बाबा न तो कोई ओझा है न सोखा है मै केवल माँ के ऊपर विश्वास व आस्था रखता हॅू। मैं दिनांक 24 अक्तूबर, 2014 की मनहूस व भयानक रात मैं अपनी जिन्दगी में कभी नहीं भूल सकता मै अपने परिवार के साथ सोया था रात कें 12:00 बज रहे थे कि अचानक एक मैजिक गाड़ी से सरिता के साथ 15-20 लोग मेरे घर आये और मेरा दरवाजा खटखटाये तो मेरी नींद खुली तो मैने देखा कि इतने लोग मेरे घर क्यों आये है। इतने पर बिना कुछ कहे माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गाली देते हुए कहते लगे ये साले तुम भूत करके लोगो की जिन्दगी खराब करते हो उस समय मै डरने लगा मेरा शरीर थर-थर कापने लगा मै घबरा रहा था इतने में नखरा बनाई सरिता मेरा गला पकड़कर गमछा से कसने लगी कहती थी कि कहो तुम ही भूत किये हो उस समय मेरा शरीर कापने लगा और मेरी बुढी माँ और मेरे विकलांग पिता मेरी दशा देखकर मुझे छुडाने की कोशिश किये तो उन्हे भी धक्का देकर नीचे गिरा दिये। इससे आज भी उनके शरीर में दर्द होता है इतना ही नहीं मुझे लोग अपने घर ले जाने के लिए कह रहे थे तो मै बोला की सुबह होगी तो मै आप के घर आऊॅगा। लेकिन अनीष, सन्तोष के साले प्रदीप जो सर्बीपुर का निवासी है|
 मुझे मारते-पीटते गाड़ी में बैठाकर अपने घर लाये बन्धक बनाकर रखे जितना जी मे आये उतना माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गाली दिये उस समय मेरे घर की याद बहुत आ रहीं थी। मै यही सोच रहा था कि अगर यह लोग हमको मार देगे तो मेरे बच्चों और मेरे विकलांग पिता का क्या होगा। उस समय मै रो-रो कर यही कह रहा था मैं अपने माता-पिता व बच्चों की कसम खाकर कर रहा हॅू कि आप लोग जहा कहो जिस स्थान पर कहो मैं सही साबित करने के लिए कसम खाने के लिए तैयार हॅू। अगर आप को लगता है कि हमने बहुत गलत किया है तो इसकी सच्चाई जानने के लिए कोई जानकार ओझा-सोखा को लेकर गाव के लोगो के साथ पंचायम का दिन निश्चित करे अगर हमने ऐसा किसा है तो मै उसका सजा भूगतने के लिए तैयार हूँ। लोगो मुझे 3:00 बजे रात छोडे मै रोते-बिखलते अपने घर आया और अपने मान सम्मान स्वाभिमान के बारे में सोचते हुए निश्चिन्त हो गया। घर पर मेरे परिवार में लोग रो रहे थे अपने परिवार को देखते हुए मै भी रोने लगा फिर भी अपने आप को सभाला। 25 अक्तूबर, 2014 की सुबह सरिता को लेकर जब लोग वाराणसी के किसी तांत्रिक पुजारी के पास गये तो वह बताये कि इनके ऊपर राजेश बाबा के माध्यम से कोई भूत नहीं किया गया है तो वह औरत भी बतायी कि मैं नखरा करके उसे बेइज्जत करना चाहती थी क्योंकि मेरा पड़ोसी बार-बार उनके यहा जाता था वह मुझे अच्छा नहीं लगता था जब लोगो के सामने सच्चाई का परदा खुला तो सभी लोगो लज्जीत के मारे सर नीचा हो गया। इसके पहले अनीष का शाला प्रदीप, राजेश बाबा को जान से मारने व घर के परिवार के लोगों को खत्म करने की कसम खाई थी।
जब इसकी सूचना सोहाल को मिली तो सोहाल बाम्बे से गाड़ी पकडकर दिनांक 2 नवम्बर, 2014 को अपने घर आये तो पंचायत के माध्यम से भूत के लेने का पंचायत दिनांक 5 नवम्बर, 2014 को रखे सोहाल ने कहा कि तुम लोग एक साथ दो-दो परिवार के साथ उनके मान सम्मान मर्यादा इज्जत सबका खराब करने कि कोशिश कि है इसलिए तुम लोगो को पंचायत के सामने कबूल करना पडेगा कि भूत किसने किया है अगर मेरा भूत है तो मै अपना भूत लेने कि लिए तैयार हॅू। 5 नवम्बर, 2014 के पंचायत में कोई विपक्षी नहीं आये जिसमें 16 नवम्बर, 2014 को विपक्षी द्वारा पंचायत रखा गया इसमें भी प्रदीप को बुलाया गया जिसमें पुरा खेल रखा था वह नहीं आया मान सम्मान को देखते हुए मान हानि कर रिर्पोट कठिराँव चौकी पर दर्ज किया पर दोषी व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ मै। राजेश बाबा अपनी इतनी उम्र इज्जत सम्मान से विताया हॅू।
मुझे कोई कुछ नहीं कहता था सभी मेरा सम्मान करते थे इनकी वजह से मै समाज में मेरा सम्मान गिर गया जो सर मै उठा कर चलता था आज वह सर झुकाकर चलना पड़ता है उन लोगो की इस हरकत को देखकर गाँव के लोग मुझे बोली भी बोलते हे तै उनकी बात सुनकर चुपचाप चला जाता हूँ। उस समय ऐसा लग था कि अपने मान सम्मान को बचाने के लिए यह गाँव छोड़कर चला जाऊॅ, लेकिन क्या करू मजबुर हॅू। आज भी इस घटना के बारे में सोचता हॅू तो रात में नींद नही आती मन धबराने लगता है भूख नहीं लगती पूरा बदन थर-थर कापने लगता है।
अब मै चाहता हॅू कि जो मेरा इज्जत के साथ खिलवाड किया है उसके ऊपर मानहानी कि तहत मुकदमा हो मुझे न्याय मिले आप को अपनी आपबीती बात को बताकर बहुत अच्छा लगा और मन हल्कापन महसूस हुआ।

साक्षात्कारकर्ता - दिनेश कुमार अनल व प्रभाकर प्रसाद               
संघर्षरत पीडि़त- राजेश कुमार



लोक लाज के डर के मारे हम लोगो चुप हो गये।

      मेरा नाम रूबीना वानो उम्र 19 वर्ष पुत्री बसीर अली निवासी अजईपुर, थाना-फूलपुर, जिला-वाराणसी। मैं इण्टरमिडिएट पास कर चुकी हूँ और घर पर रहती हूँ। लगभग 24 जनवरी, 2013 को पूर्व में मेरे गोँव के राजू पंचम पुत्रगण नन्दू राजभर व प्रदीप पुत्र दूधनाथ राजभर आये दिन शाम को शौच आते-जाते समय और बोली बोलते रहते थे।
     दिनांक 24 जनवरी, २०१३ को शाम करीब 4:30 बजे घर से पश्चिम तरफ खेत में शौच हेतू जा रही थी। उपरोक्त तीनों लोग अशलील बात बोलने लगे। जब मै उन लोगों की बात की अनसूनी करके आगे बढ़ी तब राजू राजभर पीछे से आकर मेरा दुपट्टा खिंच लिया और मेरा हाथ पकडा चाहा परन्तु मै चिल्लाती हुई वहा से भाग कर घर आयी, और अपनी माता जी व भाई से आप बीती बात बतायी। लोक आज के डर से हम लोग चुप हो गये। दिनांक 26 मई, २०१३ को शाम के समय रोज की भांति वे लोग उसी रास्ते पर थे। मेरा भाई इवरान गया और पूछा मैया मेरी बहन को क्यों परेशन करते हो और उसका दुपट्टा क्यों खीचे। इतनी बात सुनते ही मेरे भाई को मारना-पीटना शुरू कर दिये। गोँव के कुछ लोग बीच-बचाव किया और मेरा भाई भागते हुए घर आया। मेरा परिवार परेशान हो गया। वे लोग हमारे साथ दुराचार करना चाहते थे।
उसी दिन रात करीब 9:00 बजे उपरोक्त कुछ आदमियों के साथ मेरे घर पर  लाठी-डण्डे लेकर चढ़ आये और हमारे परिवार को गाली-गुप्ता देने लगे। हम लोंग दरवाजा बन्द करके अन्दर हो गये। मेरी माता आत्मा बाहर थी, उन्हें भी राजू झोंक दिया। वह बाहर दरवाजे पर गिर गयी। तथा और मेरे अब्बा नसीर को भी कालर पकड़कर झोक दिया, और हमलोगों को भद्दी-भद्दी गालियो दिये। गाँव के काफी लोग इकठ्ठा हो गये और बीच बचाव किये और पूरे गोँव के सामने जो मेरी इज्जत थी उसकी धज्जी उड़ा दिये। अब मै मारे शर्म के घर के बाहर निकल नहीं पाती हूँ। वाहर जाने से डर लगता है। अब हम उन लोगों के आतंक से माँ के साथ षौच के लिए जाती हूँ। मन हमेशा अशान्त रहता हैं। कहीं आने-जाने का मन नहीं करता है। अपनी इज्जत के बारे में सोचती रहती हँ। रात में नीद नहीं आती है। बराबर उस दिन की बारे में सोचती हूँ तो हमें भय लगता है।  समाज में लोग क्या सोचेगा। उसी के तीन दिन बाद 29 जनवरी २०१३ को मेरा भाई इवरान स्कूल से घर आ रहा था कि अजईपुर प्रा0 स्कूल के पास पंचम प्रदीप, राजीव खडे थे और मेरे भाई को खीच कर मारने लगे। किसी तरह छुडा कर मेरा भाई अनिल यादव के घर भाग गया पर वे लोग घर में घुस गये, और मारना शुरू कर दिए। अनिल यादव के परिवार वालों के विरोध करने पर वे लोग घर से वाहर भाग गये। तब मेरे भाई की जान बची।
उसके बाद मेरा भाई घर आया घर से परिवार के लोगो के साथ थाना-फूलपुर गया जहा पर लिखित आवेदन दिया गया। जिसपर रात में ही थाने से दो सिपाही आये और पूछ-ताछ किये। उपरोक्त तीनो व्यक्ति नहीं मिलें। पुलिस थाने से दूसरे दिन  थाने पर पार्टी को बुलाये। मगर विपक्ष के लोग नहीं आये उनके परिवार के सदस्य थाने पर गये। वहा पर पुलिस वाले मेरे भाई को डाट कर उन लोगों के सामने सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिये और बोले घर जाओं। मेरा भाई घर आ गया, अब तीनो लोगों का मन और बढ़ गया। मेरे साथ उपरोक्त लोगो ने ऐसा कृत्य किया पर पुलिस वाले उन लोगो से खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किये उन्होने मेरे भाई को डाटे। मैं बराबर यही सोचती हूँ कि अब मेरी इज्जत कैसे बचेगी। कोई मदद करने वाला नहीं हैं। पुलिस भी उन्हीं लोगों से मिली है। हमारा पूरा परिवार सहमा हुआ है। फिर से वे लोग कोई अप्रिय घटना न कर दे।
हमें आप से अपनी बात को बताकर कुछ हलकापन महसूस कर रही हॅू।

साक्षात्कारकर्ता - दिनेश कुमार अनल़$प्रभाकर प्रसाद                               
संघर्षरत पीडि़ता- रूबीना बानो 




पहली पत्नी होने के बावजुद पति द्वारा दुसरी शादी करना

आज भी हमारे भारत देश में महिला को अपने पैर की जुती समझकर उनके जीवन को बर्बाद करने और उन्हें कमजोर समझकर उन्हें छोड़ देने मारने पीटने का ठेका ले रखे है थाने द्वारा भी महिला के केस में लीपापोटी करने में कम नही आयी है। ऐसा ही एक मुसहर महिला की स्व व्यथा कथा सुने उन्ही की जुबानी’

मेरा नाम रेखा देवी पति का नाम रमेश मुसहर ग्राम- नरहन, पोस्ट- केराकत, थाना- केराकत, जिला- जौनपुर की मुल निवासी हूँ। मेरे माता पिता मुसहर रिति रिवाज से रमेश मुसहर पु़त्र कतवारु मुसहर से शादी 4/06/2009 को हुआ था शादी के बाद मै अपने ससुराल गई तो तीन माह सबकुछ ठीक-ठाक था इसके बाद रमेश कही से घुम-फिर कर दारु पीकर आता तो मारता पिटता था| इस तरह से मै सोचती कि वो सुधर जायेगा लेकिन उनका अत्याचार दिन प्रतिदिन बढता जा रहा था एक दिन वह गाँव के ठाकुर के यहाँ से गाड़ी चलाकर आये और घर में आकर मुझे लात घूसों से मारने पीटने लगे उस समय मेरे पेट में लड़का था मै सोच रही थी कि कही मेरे पेट पर न मार दे मै जमीन पर पेट के बल लेट गयी इस तरह मै उनके अत्याचार को सहती गयी तब मुझे एक लड़का पैदा हुआ तब हम सोचे कि अब यह अपने बच्चे का मुह देखकर नही मारेंगे, लेकिन वह कहां मानने वाले थे इसी बीच मेरे लड़के का सही देख रेख व दवा न होने के कारण मेरे लड़के की मृत्यु हो गयी|
 मै सोच रही थी कि महिला होने के नाते तो ऐसा नही हो रहा है बच्चे की मृत्यु के बाद भी वह हमेशा परेशान करते थे कि यह मुझे छोड़कर चली जाये लेकिन मै सोच रही थी कि माता-पिता कर्ज लेकर शादी किये है अगर मै यहाँ से चली गयी तो मेरे माता पिता को यह सुनकर बहुत गुस्सा आयेगा और वह मेरी शादी और कही न कर दे यह सोचकर मै दुसरी जगह शादी करना नही चाहती थी तभी मेरे पेट में दुसरा बच्चा गर्भ में आ गया इसके बाद मुझे फिर दोबारा लड़का पैदा हुआ। जो भी मिलता था खाँ पीकर पड़ी रहती थी लेकिन 14 अगस्त, 2014 को हमारे पति रमेश मुसहर ने कहा कि तुम मेरे साथ अपने मायके चलों घूम कर चले आयेंगे। यह सुनकर मुझे खुशी मिली कि चलों अब कुछ ठीक हो रहा है। यह सोचकर आयी कि चलो वहाँ से घूमकर साथ में चली आऊगी । मै उनके साथ थानेरामपुर अपने मायके आयी रातभर वह थे तब मेरी माँ से कहे कि इसे दो चार दिन रख लें घूम फिर लेगी तो जी आनमान हो जायेगा, इसके बाद मै आकर ले जाऊँगा थानेरामपुर से नरहन जाने के बाद वह कोर्ट से दुसरी शादी कर लिये। शादी की बात जब मै सुनी तो मुझे कुछ अच्छा नही लग रहा था कुछ खाने का मन नही कर रहा था जी घबरा रहा था रात में नींद नही आयी किसी तरह रात बिताई सुबह माता पिता पैसा कर्ज लेकर केराकत थाना पर गये तो थानाध्यक्ष केराकत ने उन्हें पकड़ कर लाये लेकिन जिसके यहाँ वह गाड़ी चलाते थे उन्होने रमेश को छुड़ा लिया। तब दरोगा साहब हम लोगों को बुलाया और बोले साली माधरचोद तुम लोगो का रिर्पोट नही लिखूंगा तुम लोग यहा से भाग जाओं नही तो तुम लोगों को बन्द कर दूँगा। 
यह सुनकर मेरी माँ गिड़गिड़ाने लगी कि साहब उसके पास एक लड़का है वह कहाँ जायेगी मै शादी मैने शादी मे सबकुछ दिया है लेकिन दरोगा साहब को जरा सा भी रहम नही आयी यह कहते हुए पीडि़ता रोने लगी। थोड़ी देर के बाद फिर बताई कि दरोगा से सामने रमेश मुसहर हमारे पति ने धमकि दिया कि अगर तुम मेरे घर आयी तो जान से मार दूगाँ। यह सुनकर दरोगा साहब मुस्कुरा रहे थे इसके बाद मै अपने मायके थानेरामपुर थाना फुलपुर जिला वाराणसी चली आयी तब से मेहनत मजदूरी करके अपना व बच्चों का जीवन यापन कर रही हूँ।

    हम अपनी आप बीती बताकर बहुत हल्का पन महसूस कर रही हूँ अब मै चाहती हूँ कि रमेश मुसहर पर मुकदमा पंजीकृत कर मुझे न्याय मिले।

साक्षात्कारकर्ता प्रभाकर कुमार                                             

संर्घषरत पीड़ित- रेखा देवी



                                                                                                           


मरा कोई मारा कोई जेल गया मेरा भाई!!

      भारत मे आज भी पुलिस के कार्य पर कई सवाल खडे हो रहे है। जहां एक ओर पुलिस क्राइम को खत्म करने मे असमर्थ हैं। तो वही दुसरी तरफ बपने सर की खुजली गरिबों के माथे लाद कर उन्हे बेवजह फंसा कर जेल भेज रही है। आईए सुनते है एक पीडित की कहानी उन्ही की जुबानी।
मेरा नाम रामाश्रय राजभर पिता श्री चन्नालाल राजभर ग्राम व पोस्ट कुरु, तहसील पिण्डरा,थाना- कपसेटी, जिला वाराणसी का रहने वाला हूँ।
मेरा परिवार मे मेरी पत्नी मेरे तीन बच्चे,है। हम चार भाई है चारो एक साथ मिल जुल कर रहते है। मेरी घटना यह है। कि मेरे गांव कुरु से चार कि0 मी0 दुर कोईलार गोँव मे एक महिला पुलिस की गाडी की चपेट मे दिनांक 03/04/13 को मृत्यु हो गई। उसके बाद उस गोँव के लोग सुबह 9:00 बजे के करीब मेरे गोँव के पास से गई सडक पर उसकी लाश को लेकर चक्का जाम कर दिये। उस समय मै और मेरे भाई भी मजदुरी करने गये थे। जब हम लोग घर आये तो पुरी घटना का पता चला। हमलोग निश्चिंत हो गये कि जो होना था हो गया अब क्या होगा। पर एक माह बाद 02/05/13 को हमलोग अपने घर के बाहर दरवाजे पे सब लोग सो रहे थे। दुसरा पहर था। रात के करिब 1:00 बज रहे होगें। मै गहरी नींद मे था। कि तभी एक जीप और तीन बाईक से पुलिस आई। और कुछ दुर पर गाडी खडी कर मे मेरे घर को चारो तरफ से घेर लिया। और दो पुलिस वाले ने मेरे सीने पर जोर से हाथ रखा। मै थरथराते हुए डर से उठ गया कि कोई हमे मारने की कोशीश कर रहा है। जब ठीक से आँख खुली तो सामने पुलिस दिखा। यह देख कर मै चैक गया। उसने मेरा नाम गरजते हुए पुछा हमने डर से अपना नाम बता दिये तो उसने फिर पुछा हमने फिर बताया। पुछा गंगाराम कौन है। हम बोले मेरा भाई है। वो उसे उठाने चले गये और उस तरह उसे भी उठाये और थाने चलने को कहा तक मेरे घर के सभी लोग उठ चुके थे एक बच्चा भी सोया नही था। और पूलिस वाले मेरे भाई को ले जाने लगे। मै पूछा कि इन्हे क्यों ले जा रहे हो उसने कहा कि पुछ ताछ करने के लिए ले जा रहे है सुबह तक छोड देगें। यह सुनकर मेरे घर वाले रोने लगें हमे भी डर सा लग रहा था। क्या ले गये| रात भर सब रोते रहे मै सुबह होने का इंतजार करने लगा। सुबह होते ही मै साईकिल से थाने गया। और साथ मे प्रधान और मेरी भाभी थी।
 जब हम लोग थाने मे जा कर बडे बाबु से पुछा तो उन्होने कहा कि ईनके खिलाफ कोर्ट से वारेंट था। ये लोग दारु शराब पी कर पुलिस की गाडी पर पत्थरबाजी किये इस लिए हम उठा कर ले आये। अब ये कोर्ट का मामला है। आप लोग कोर्ट मे जा कर समझिये तब हमे लगा कि ये सब कैसे हो गया। हमारे भाई साहब एैसे नही है। तो फिर ये कैसे हो गया। और फिर हमलोग कोर्ट मे जा कर आवेदन दे कर चले आये। और अब तक हमारे मामले मे कोई कार्यवाही नही हुआ है। हमलोग कोर्ट से कागज निकाले तो देखे कि 11 से 12 धाराये लगा हुआ है। यह सब देख कर हमारे आँखों के सामने अंधेरा छा गया। कि हम कैसे छुडायेंगें अपने भाई को। भाभी भी पुरी चिंता मे रह रही है। घर मे पांच छः माह से हमलोगों को खाना नही खिला रहा है। खाने बैठते है तो भाई कि याद आ जाती । और खाना नही खा पाते है।
हम चाहते है कि उस पुलिस वाले को कडी से कडी सजा दी जाये मेरे भाई अगर गलती किये है तो उसे भी सजा दी जाये पर इस तरह बिना गुनाह के किसी गरीब को फर्जी फसा कर जेल नही डालना चाहिए।
आपको यह सब बता कर लग रहा है कि कुछ कार्यवाही होगी। आपलोग से पहली बार मिल रहे है। हमे  अच्छा लग रही है कि कोई मेरे दर्द को सुना।
साक्षात्कारकर्ता - रामाश्रय राजभर                         
संघर्षरत पीडिता – दिनेश कुमार अनल




मेरे परिवार ने हमे बर्बाद कर दिया।

     मै पप्पू सेठ पिता स्व0 अध्याय सेठ ग्राम व पोस्ट-बसनी, थाना-बड़ागाँव, जिला-वाराणसी का मूल निवासी हूँ। मेरे परिवार में मेरी पत्नी व एक बेटी और एक बेटा है। मै हाईस्कूल पास करके एक किराये के दुकान में जेवरात का एक व्यवसाय किया हूँ।
मेरी घटना यह है कि मेरे पटिदार गोतिया कभी मेरी तरक्की नहीं देखना चाहते है और मेरे घर व जमीन पर जबरजस्ती कब्जा किये हुए है। इस बात को लेकर लगातार हमलोगो में झगड़ा होता रहता है और यह पिछले 20 साल से होता चला आ रहा है, इसके पहले मैं कही और काम करता था। मेरी पत्नी को अच्छा नहीं लगाता था। एक दिन मेरी पत्नी हमसे बोली कि हमलोग समूह से पैसा उठाकर एक अच्छा सा व्यवसाय कर ले। मैं इस बात पर राजी हो गया। फिर मेरी पत्नी और मेरी बेटी ने समूह से एक-एक लाख रुपया ब्याज पर उठाये और कुछ पैसा मेरे पास था। इस पैसों से मै अपना एक व्यवसाय शुरू किया और काम करने लगा। मै रात में घर आ जाता था और सुबह फिर दुकान जाता था। जो कुछ सामान बनाना होता वो घर में भी बनाते थे। इस तरह 6 माह बित गये। यह देखकर मेरे परिवार वालो को जलन हो रही थी।
उन लोगो को मेरी तरक्की देखी नहीं गयी। एक दिन मैं अपने घर से सामान को बनाकर दुकान जा रहा था। मै अपना सामान व लन्च टिफीन को गाड़ी के डिग्डी मे रखा, और अपने बेटे को गाड़ी पर बैठाकर दुकान जा रहा था। जब हम रामेश्वर पहुचे इसी बीच दो बाइक वाले मेरे गाड़ी के आगे आकर मेरी गाड़ी को रोक दिये और हमें मारने लगे और दोनो कनपटी पर कट्टा (बन्दूक) सटा दिये गाड़ी की चाभी निकाल लिए। मै घबरा कर बाई के गिर गया मेरा बेटा भी गिर गया। हमारा शरीर पूरा पसीना-पसीना होने लगा। वो लोग मेरे गाड़ी के डिग्डी मे से पूरा समान निकाले, जिसमें 4 किलो चाँदी और 30 ग्राम सोना था वे सब लेकर भागे तो मैं बिहोश होकर गिर गया। मेरे आख के आगे अंधेरा सा छा गया। हमे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मेरा होश उड़ गया। हम उन लोगो को ठीक से देख भी नहीं पाये थे। फिर जब हमें होश आया तो मैं अपने बेटे को देखा तो उसका पैर फुला हुआ था। फिर हमने पुलिस हेल्पलाइन 100 नम्बर पर फोन किया। पुलिस कुछ देर में आई और हमने उन्हे सारी घटना के बारे में बताई तो पुलिस वाले पुछने लगे कि क्या था कितना था क्यों ले जा रहे थे। इतना माल गाडी में लेकर क्यों चलते हो। तुमने कहीं लूट के नही जा रहे थे। पुलिस के इस तरह के सवाल से मै और परेशान हो गया। हम पुलिस के इस तरह के सवाल से परेसान हो कर अपने आप को ही कोसने लगा कि क्यों मै पुलिस को बुलाया। फिर पुलिस हमें वही से 10:00 बजे सुबह ही थाने ले गई और शाम तक हम थाने में ही बैठाये रखा। हम फिर पत्नी को फोन पर बताये तो वो भी रोते-चिल्लाते थाने पर आई। हमलोग शाम तक थाने में ही बिना कुछ खाये पीये रहे। फिर पुलिस ने शाम को मुकदमा दर्ज कर हमें छोड़ दिया। हम रात को घर पहुचे तो कोई कुछ खाना-पीना नही बनाया था। चिन्ता से हम सब का भूख उड़ गया था। दो दिन तक हमलोग खाना-पीना कुछ भी नहीं खाये थे। मेरे घर के लोगो का रो-रो कर बुरा हाल था। मै बीमार सा हो गया था। छः दिन बाद मै दुकान गया था।
उसी शाम को पुलिस हमें फोन कर के थाने बुलाये और कुछ लोगों को दिखा कर हमे पहचानने को कर रहे थे। हम उसे देखे ही नहीं थे तो कैसे पहचाने, बस इतना ही होश था कि वे दोनो लोग मेरा सामान लेकर भाग गये। इस बात पर उन्हे पुलिस वाले ने हमे ही डाटा कि कौन छिना उसे भी नहीं देखे, पर मै कुछ नहीं बोला और घर चले आये। यह सब बातों को आज भी याद आता है तो मेरा होश उड़ जाता है। एक मिनट के लिए पैर तले जमीन खिसक जाता है। इस पूरे घटना से मेरा चार से पाच लाख रूपये का नुकसान हुआ था। मेरा पुरा पूँजी ही डूब गया था अब समझ में नही आता कि पुलिस मेरे मामले में कार्यवाही क्यों नहीं की और मै पुलिस के पास इसलिए नहीं जाता कि अगर जायेगे तो वो फिर वही सवाल करेगे। कि क्यों जा रहे थे।
हम चाहते है कि मेरे मामले में कार्यवाही हो और जो दोषी है उसे सजा मिले।
     आपको यह सब सुनाकर मन थोड़ा हल्का लग रहा हैं।

साक्षात्कारकर्ता  - दिनेश कुमार अनल$प्रभाकर              
संघर्षरत पीडि़त - पप्पू सेठ                              
                                          







Saturday, 2 May 2015

दबंगई के बल पर गरीब को किया जा रहा प्रताड़ित !

मेरा नाम महराजी देवी है मेरी उम्र 55 वर्ष है। मेरे पति का नाम मोहन लाल है। मैं अशिक्षित हूँ। मेरे तीन लड़के और दो लड़किया है। गीता देवी 40 वर्ष, सुनीता देवी 38 वर्ष, रामू 36 वर्ष, और श्याम प्यारी 34 वर्ष यह सब विवाहित है। मेरा छोटा बेटा अनूप कुमार उर्फ बब्लू अविवाहित हैं, मै जो भी खेतो में बनी मजदूरी मिलती है उसी को करके अपने परिवार के साथ हॅसी खुशी जीवन गुजार रही थी। मेरा मझला लड़का हमसे अलग रहता है और उसी में मेरे पति और छोटा लड़का ये सब एक में ही रहते है। हम सभी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे है।
       मैं ग्राम-भीटा, पोस्ट-भीटा, थाना-घुरपुर, ब्लाक-जसरा, जिला-इलाहाबाद की रहने वाली हूँ।
       वह शनिवार 14 जुलाई, 2012 का दिन था। उस  समय सुबह के 8:00 बज रहे थे। मैं आवासीय पट्टा की हुई जमीन पर गाय गोरू देख रही थी। तभी पाल के लोग हसुआ और लाठी डन्डे से लैस होकर आये और हमारे घरो को उजाड़ने लगे। हम बोले यह क्या कर हरे है। उस समय बस्ती की कुछ महिलायें अपना-अपना काम कर रही थी। वह भी देखकर आवाक रह गयी और बोली क्यों किसी का घर उजाड़ रहे है इतना सुनते ही वह लोग हम पर गन्दी-गन्दी गालिया देते हुए टुट पड़े बोले साली जबान चलाती है कहते हुए मुझ पर लाठी से मेरे हाथ पर मारे। मैं उनकी मार से अपना बचाव करती रही वह लोग बलवान थे। हम बूढ़ी कमजोर महिला थी।
उनके आगे हम असहाय महसूस कर रहे थे] फिर भी हिम्मत करके उनका सामना करते रहे। सब अपने-अपने चीजो को बचाने की कोशिश में लगी थी। लेकिन वह लोग सब कुछ हमारी आँखो के सामने रौद रहे थे। यह देखकर बहुत दु:ख हो रहा था। जानवरो का भी खुटा से खुला छोड़ दिया उन लोगों के इस मार पीट से डर के कारण जानवर भी बस्ती की ओर भागे। उन्हे भी अपने जान की चिन्ता थी। वह बेजुबान है लेकिन शायद इन इन्सानो से समझदार है। उस समय चारो तरफ लाठिया ही लाठिया दिखाई पड़ रही थी। हम लोगो की चिल्लाने की आवाज सुनकर गाँव बस्ती के लोग आ गये। चारो तरफ कोहराम मचा हुआ था। कही से मदद न मिलने पर हम लोग अपनी मदद और रक्षा के लिए घुरपुर थाने तीन किलोमीटर पैदल रोते बिलखते हुए भागे किसी के आसू थम नहीं रहे थे। रास्ते भर यही सोचती थी तो मेरा रोआ काप जाता है। भगवान सीधा था नही तो हम में से किसी की जान चली जाती। यह कहकर वह दुःखी हो गयी। थाने पहुँचने के बाद हम लोगो ने दरोगा साहब को अपने ऊपर हुए अत्याचार के बारे में बताया बोला साहब पाल लोग हमारी बस्ती उजाड़ रहे है। हमारी महिलाओं को मारे है। रीना के सिर से खुन निकल रहा था। हम लोगों ने भी अपने चोट को दिखाया लेकिन वह हमारी बातो की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। हम लोग उनसे मदद माग रहे थे गिड़गिड़ा रहे थे। साहब हमारी मदद करो हमे बचा लो, तब वह हमे ही गालिया देने लगे और कहने लगे तुम लोग झगड़ा करती हो। यह कहते हुए हमारे ही लोगो को राजकुमार सुशील को बन्द कर दिये। उन्हे ऐसा करते देख हम बोले साहब यह क्या कर रहे है। बोले साले बन्द रहोगें तथी अक्ल ठिकाने आयेगी। यह सुनकर बहुत अफसोस हुआ कि हमे थाने में मदद के लिए नही आना चाहिए था। उस समय कुछ समझ मे नहीं आ रहा था कि हम क्या करे बेबस होकर हम पुलिस से गिड़गिड़ा रहे थे। पुलिस हमारी मदद नहीं कर रही थी। हम गरीब थे अमीरो से उनकी जेब भरी थी। भला हमारी मदद वह क्यो करते। हम लोगो को तब तक थाने में रखा गया जब तक पाल के आदमी और पुलिस वालो ने हमारी बस्ती को उजाड़ नहीं दिया। जो कुछ भी लोगों के पास था। एक-एक जोड़कर हम लोगो ने एक मड़ई डाली थी उसे सब तोड़ दिया। बास, बल्ली, पन्नी, छपरा और हौदा सब कुछ मेरा उठा ले गये। उन लोगों ने सभी का नुकसान किया। हम गरीब महल नहीं खड़ा कर सकते लेकिन झोपड़ी बनाकर अपनी जिन्दगी गुजारते है। हमारा वही सब कुछ था। दिन भर गाड़ी से कमाई करते है तब जाकर दो वक्त की रोटी हमे मिलती है। यह सब देखकर बहुत दुःख हुआ अभी भी सोचती हूँ तो तकलीफ होती है। सबसे बड़ा दुःख हुआ कि थाने वालो ने भी हमारा साथ नहीं दिया उन आरोपियों की मदद की।
       थाने से आने के बाद हम इतना टुट गये थे कि जो जहाँ पाया वही बैठ गया। उस समय लग रहा था जैसे बहुत दिन की थकान हो गयी है। सब कुछ बुझा-बुझा लग रहा था। बच्चें भी मुहॅ मोड़े एक तरफ पडे़ थे। अपने आसुओं को रोककर मै उनकी हिम्मत बनी थी। मुझे रोता देखे उन्हे भी तकलीफ होती। बिना खाये-पीये दो दिन तक हम लोग दुःख में रहे भगवान यह कैसा सा दिन दिखा रहा है। इस उम्र में यही सब देखना बाकी है। यह कहकर चुप हो गयी और लम्बी सास लेने लगी। उस समय चारो तरफ मातम सा छाया था। ऐसा लग रहा था कि कही कोई मर गया है उसमे भी लोग रोकर अपना दुःख कम कर लेते है। मैने अपनी जिन्दगी में ऐसा झगड़ा पहली बार देखा है। मै इस घटना को देखकर डर गयी हूँ। दिन रात बच्चों की फिक्र लगी रहती हैं काम का भी कोई भरोसा नहीं रहता। जब गाड़ी आती हैं तो बालू लदता है उसी से जो आमदनी होती है उसी मे गुजारा होता है। हमे भी जो बनी मजदूरी मिलता है उसे करके परिवार का मदद करती हूँ।
       इस घटना के बाद हम पूरी तरह टुट गये है सब कुछ बिखर गया है पहले की तरह हम बेखौफ नही है। अब दिन रात बच्चों की चिन्ता लगी रहती हैं जब वह शाम को सही सलामत घर लैटते है तो सुकुन मिलता है। मैं भी पहले की तरह बाहर नहीं जाती सिर्फ काम से निकलना होता है। उस घटना स्थल पर उस दिन के बाद मै झाकने नहीं गयी। दुर से देखा है उन लोगों ने वहा गेहू बोया है देखती हूँ तो बहुत दुःख होता है। उनका कहना है कि हमारे पास पैसा है तो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह सब सुनती हूँ तो मुझे बहुत गुस्सा आता है। हम लोगों को असहाय पाकर हमको मारकर हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस हमारा साथ देती तो शायद ऐसा नहीं होता। हमारे साथ उन लोगों ने अन्याय किया है। उन लोगों को सजा मिले। जो हमारी मदद के लिए नही आया तो और लोगो से हम क्या उम्मीद कर सकते है। मानवता पूरी तरह से मर गयी है।
रात में सोती हूँ तो नीद नहीं आती है वह घटनाए बार-बार हमारी आँखों के सामने घुमती रहती है उनकी मार से अभी भी दर्द होता है। हमेशा मन घबराता रहता हैं मुझे तभी चैन मिलेगा जब आरोपियों को सजा मिलेगी और मेरे साथ न्याय होगा। हमारे सम्मान को जो ठेस पहुची है उसकी भरपाई तभी होगी जब हमारे साथ न्याय होगा।
       इस गरीबी में कोर्ट कचहरी का चक्कर न्याय के लिए लगा रहे है। उसमें भी तरीख पर तारीख पड रही है। पेट काटकर न्याय की लड़ाई लड़ रहे है कि हमे जीते जी न्याय मिल जाये।
साक्षात्कारकर्ता  - फरहत शबा खानम                                    
संघर्षरत पीड़िता - महाराजी देवी